फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl suicide for dowry and break up with fiancee in varanasi

मंगेतर के लिए युवती ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में बयां किया अपने दिल का दर्द

Mon, 18 Mar 2019 01:36 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Girl suicide for dowry and break up with fiancee in varanasi
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवती की जिंदगी दहेज ने लील ली। दहेज के लिए शादी टूटने से युवती ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया।

विज्ञापन


वाराणसी कैंट के नई बस्ती पांडेयपुर निवासी डॉ. जयप्रकाश सिंह अपनी बेटी अनुश्री का विवाह पन्नूगंज सोनभद्र निवासी संदीप सिंह से 25 जनवरी 2019 को तय किए थे। डॉ. जयप्रकाश सिंह ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि शादी से 10 दिन पहले लड़के पक्ष के लोग पांच लाख रुपये कैश की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद जब लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़के के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे अनुश्री अवसाद में आकर बीमार रहने लगी और रविवार की दोपहर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती...'

सुसाइड नोट में अनुश्री ने लिखा कि 'संदीप और उसके परिवार ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। मैं संदीप से बहुत प्यार करती थी। संदीप ने मुझे कभी नहीं समझा। उसके परिवार वालों ने सिर्फ दहेज के लिए ये रिश्ता तोड़ दिया। मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती, मैं अपनी मम्मी के पास जा रही हूं। मेरा रिश्ता जब से टूटा है तब से मैं अवसाद में होने के कारण बीमार रहने लगी। पापा की भी तबीयत बिगड़ गई है।

पापा, दादी और भाई आप तीनों अपना ध्यान रखना। मेरी मौत के लिए मंगेतर संदीप और उसके परिवार वाले जिम्मेदार है।' बता दें कि अनुश्री बेला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। अनुश्री की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिवार में पिता, दादी और छोटा भाई रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed