फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl student protest for archna murder in ghazipur

अर्चना हत्याकांडः फफक कर बोलीं छात्राएं, कहा- मनचलों के कारण घरवाले नहीं आने दे रहे स्कूल

Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
girl student protest for archna murder in ghazipur
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांगी सड़क पर उतरने की अनुमति - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में हुए 11वीं की छात्रा अर्चना की हत्या के चौथे दिन उसके स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य का घेराव कर दिया। छात्राओं ने कहा कि अभिभावक अब उन्हें स्कूल जाने से मना कर रहे हैं। यह कहते हुए कई छात्राएं रोने लगीं। इससे माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन


अर्चना कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्रा थी। सुके स्कूल की छात्राओं ने छात्राओं ने सुरक्षा और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को प्रधानाचार्य आभा सिंह का घेराव कर दिया।  गुस्साई छात्राओं ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरने की अनुमति भी मांगी। बाद में पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाने पर वे मानी।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि अभिभावक अब उन्हें विद्यालय जाने से मना कर रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय से घर के रास्ते में कई ऐसे स्थान है, जहां मनचले पहले से खड़े रहते है। वे छेड़छाड़ भी करते हैं। यह बताते हुए कई छात्राएं रो पड़ी। उन्होंने अपनी साथी अर्चना के खोने पर दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने दो दिनों के अंदर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कहा कि इस तरह की शिकायतों को न दबाए। पुलिस को तत्काल सूचना दें। तभी ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जा सकेगी।

बता दें कि बीते शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अर्चना पर चाकू से हमला किया था। अस्पताल जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हमलावर यवक ने ताने में जाकर सरेंडर भी कर दिया था। मामले में दो अन्य आरोपी हैं जो अभी फरार हैं।  

छात्राओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

girl student protest for archna murder in ghazipur
कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग - फोटो : अमर उजाला
11वीं की छात्रा अर्चना की हुई हत्या से गुस्साई छात्राओं ने सोमवार को मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग की। सोमवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के आंखों में गम और गुस्सा साफ झलक रहा था।

कुश स्मारण उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्रा अर्चना की हत्या एक सिरफिरे युवक ने एक तरफा मोहब्बत में चाकू से वार कर दिया था। घटना के बाद से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं अभिभावक भी चिंतित हैं। जिससे बेटियों में दहशत का माहौल कायम है।

हत्याकांड के बाद से ग्रामीण सहित छात्राओं में मुख्य हत्यारोपी तथा उसके साथियों के कृत्य को लेकर गुुस्सा बढ़ता जा रहा है। कत्ल से नाराज जिले के तमाम छात्राओं ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। घटना से क्षुुब्ध सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्या वीणा सिंह के नेतृत्व में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही विभिन्न तरह के स्लोगनों को दिखाकर इसका जवाब समाज के हर वर्ग से मांगा। इस बीच छात्राओं की आंखों में गुस्सा और गम साफ झलक रहा था।

मृत छात्रा के परिजनों से मिलीं क्षेत्रीय विधायक

girl student protest for archna murder in ghazipur
छात्राओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
मृतक छात्रा की हत्या के चौथे दिन पीड़ित परिवार के घर सोमवार को बहुआरा पहुंची क्षेत्रीय विधायक(जमानिया विधानसभा)  सुनीता सिंह ने दुखी परिवार से मिलकर हर संभव मदद की बात कहीं।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से होनहार छात्रा के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि होनहार बेटी के हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इस हत्या से निराश होने की जरूरत नहीं है। बच्चियों को स्कूल भेजने में परहेज न करें। अभिभावकों को जागरूक करें बच्चियां किसी भी कार्य में कमजोर नहीं होती। उनकी समस्याओं को लोक-लाज के भय से दबा कर पुलिस तक सूचना नहीं पहुंच पाती है, और लड़कियां परेशानी झेलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed