फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl molested for marriage blackmailing her by making a video in Sonbhadra

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Thu, 25 Mar 2021 09:13 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Girl molested for marriage blackmailing her by making a video in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर

शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। इसके बाद मंदिर में ले जाकर सिंदूर भी भरा। वह युवती को ब्लैकमेल करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने उसका गर्भपात भी कराया। मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद स्थित घोरावल तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामले में बुधवार की रात आरोपी युवक और गर्भपात करने वाले एक कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के आदेश पर की गई।

विज्ञापन

 
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि 2013 से वह घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही थी। आरोप है कि वर्ष 2017 में उसी गांव का पप्पू उर्फ भुवर बहला-फुसलाकर खेत की तरफ ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर एक दिन उसने मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। बोला कि अब तुम्हे डरने की जरूरत नहीं, अब तुम पत्नी हो गई।

विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में आरोपी पप्पू उर्फ भुवर ने कंपाउंडर मित्र पप्पू मौर्या से मिलकर युवती का गर्भपात करा दिया। पप्पू उर्फ भुवर के घर शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के परिजन गए तो उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। गाली गलौज व धमकी देने का भी पीड़िता ने युवक के परिवार वालों पर आरोप लगाया है।

घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंत में पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस संबंध में सीओ संजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में पप्पू उर्फ भुवर और पप्पू मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed