{"_id":"60e738d08ebc3e0a36092532","slug":"girl-jumped-from-running-car-in-varanasi-villagers-saved-her-life-police-takes-five-youths-in-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर चलती कार से कूदी युवती, ग्रामीणों ने बचाई जान, पांच युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर चलती कार से कूदी युवती, ग्रामीणों ने बचाई जान, पांच युवक हिरासत में
Thu, 08 Jul 2021 11:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:14 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि ट्रेन सेरांची से सवार होकर गया जा रही थी। उसकी मुलाकात राजस्थान के आधा दर्जन युवकों से ट्रेन में हो गई। युवक उसे बहला फुसला कर गया के बजाय वाराणसी ले आए और वहां से कार द्वारा सड़क मार्ग से राजस्थान ले जा रहे थे।
विज्ञापन
वाराणसी: चलती कार से कूदी युवती
- फोटो : फाइल डेमो.
विस्तार
वाराणसी-भदोही मार्ग पर स्थित कपसेठी चौकिया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम चलती कार से एक युवती कूद गई। कार में बैठे कुछ युवक नीचे उतरकर उसे जबरन बिठाने लगे। इसी बीच ग्रामीण वहां पहुंच गए और युवती की जान बच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने युवती समेत युवकों को हिरासत में ले लिया लेकिन ड्राइवर कार लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
बनारस से भदोही की तरफ जा रही एक कार से उतरकर एक युवती जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज में चिल्लाने लगी। कार को खड़ी कर कार सवार युवक उसे कार में जब बैठाने की कोशिश करने लगे। घटना देख अगल-बगल के लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस युवती के साथ ही युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि ट्रेन पर रांची से सवार होकर वह गया जा रही थी कि इसी बीच उसकी मुलाकात राजस्थान के आधा दर्जन युवकों से ट्रेन में हो गई। युवक उसे बहला फुसला कर गया के बजाय वाराणसी ले आए और वहां से कार द्वारा सड़क मार्ग से राजस्थान ले जा रहे थे।
विज्ञापन
इसकी भनक लगते ही वह कार से कूदकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। कपसेठी थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों आरोपी एवं युवती पुलिस के हिरासत में है। युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। उसके परिजन कपसेठी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके यहां पहुंचने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी ।
सिपाही और युवकों में हाथापाई
लालपुर-पांडेयपुर थाना के नई बस्ती इलाके में बृहस्पतिवार को एक सिपाही और कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही और युवकों में मारपीट भी हुई। भेलूपुर थाने पर तैनात कांस्टेबल कन्हैया सरोज गली से गुजर रहे थे, इस दौरान गली के कुछ लड़के कुप्पी से तेल उड़ेल रहे थे। तभी तेल का छीटा सिपाही के कपड़े पर पड़ा। आरोप है ऐसा होते ही सिपाही आगबबूला होकर लड़कों को अपशब्द कहने लगा। इस बीच कुछ युवक भी आ गए और बात बढ़ते-बढ़ते गाली गलौज और सिपाही से हाथापाई पर आ गई। ब्यूरो