{"_id":"5c0ec375bdec2241cb56b566","slug":"girl-dead-body-found-in-varanasi-and-police-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं में शामिल होने आई युवती की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं में शामिल होने आई युवती की लाश मिलने से सनसनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव में 23 वर्षीय एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने हादसे की तहरीर दी है, जबकि युवती के सिर पर गंभीर चोट के साथ ही हाथ और पैर में खरोंच के भी निशान मिले हैं।
मृतका की शिनाख्त कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव निवासी सुभाष सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के रूप में हुई। सुभाष सिंह मुंबई में रहकर निजी कारोबार करते हैं। उनकी पुत्री घर में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी।
ग्रामीणों के अनुसार युवती रविवार की रात से ही घर से लापता थी। सोमवार को सुबह गांव के बाहर खून से सनी उसकी लाश मिली। परिजनों के अनुसार युवती की शादी तय थी। मृतका के माता पिता मुंबई में हैं। वह अपने भाई दीपक व लल्लू के साथ घर पर रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस इसे दुर्घटना मान कर जांच कर रही है, लेकिन जिस स्थान पर युवती की लाश मिली है वहां से वाहनों का आवागमन नहीं होता है। कपसेठी थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।