फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl child dies due to lightning fall in sonebhadra victim family request for financial help

सोनभद्रः बिजली गिरने से बालिका की मौत, पांच मवेशी भी मरे, आर्थिक मदद की गुहार

Tue, 18 May 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 08:40 PM IST
सार

 शहनाज बानो (13) मंगलवार शाम को अपने घर पर थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकली तभी बिजली गिरने से शहनाज झुलस गई। 

विज्ञापन
Girl child dies due to lightning fall in sonebhadra victim family request for financial help
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत,

विस्तार

सोनभद्र जिले के विंढमगंज और बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को बारिश के दौरान आकाशीय  बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं बिजली की चपेट में आने से पांच मवेशी भी मर गए। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोरुखाड़ में मंगलवार की शाम हुई तेज गरज के साथ बारिश में बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई।

विज्ञापन


शहनाज बानो (13) पुत्री हनीफ निवासी बगबियानी टोला ग्राम जोरुखाड़ मंगलवार शाम को अपने घर पर थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकली तभी बिजली गिरने से शहनाज झुलस गई। तत्काल परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, बभनी थाना क्षेत्र के डुभा गांव में बिजली से पांच बकरियों की मौत हो गई। गांव के सोनधारी के मुताबिक उसकी पांच बकरियां बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed