फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   giriraj singh says rahul gandhi like leader is india misfortune

राहुल गांधी को तो देश के इतिहास, भूगोल की जानकारी भी नहीं: गिरिराज सिंह

Sun, 08 Oct 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 08 Oct 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
giriraj singh says rahul gandhi like leader is india misfortune
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
अपने करारे बयानों को लेकर  अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी जैसा नेता देश के लिए दुर्भाग्य की बात है, जिसे धान और जौ फसल पहचानने का ज्ञान न हो, वह किसानों के हित की क्या बात करेगा।
विज्ञापन


एक सिनेमा के कलाकार की तरह रटा-रटाया स्क्रिप्ट पढ़ने वाले भला क्या राजनीति करेंगे। यह बातें उन्होंने रविवार को बलिया में कही। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज की माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके घर पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा, बांग्लादेश और पाकिस्तान में नहीं।
विज्ञापन


इसे देश के हिंदू और मुसलमान मिलकर बनाएंगे। मुसलमानों को वोट के ठेकेदारों ने भ्रमित करने का काम किया हैं। केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का उपयोग सिर्फ राजनीति साधने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में खादी वस्त्रों की बिक्री 60 से सवा सौ फीसदी बढ़ी है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में पांच करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को भी खादी से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की सरकार की योजना है।
इसके तहत चरखा को सोलर से जोड़ा जाएगा। 
 

स्लॉटर हाउस बंद करना सही फैसला

giriraj singh says rahul gandhi like leader is india misfortune
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
गांव की महिलाएं इसे आसानी से चलाकर हर महीने पांच से दस हजार रुपये की आमदनी कर सकती हैं। इसकी शुरुआत बिहार जिले के नवादा से हो चुकी है और देवरिया में इसका ट्रेनिंग सेंटर भी खुल चुका है। स्लॉटर हाउस बंद हो जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय सही है।

अब गाय कत्लखाने नहीं जाएंगी। इसके लिए भी योजना लाई गई है। गाय रखने वाले किसानों को पचास हजार रुपये की आय हर साल हो सकती है। गाय के गोबर से बायो कंपोस्ट खाद और उसके मूत्र से एमिनो एसिड तैयार किया जाएगा।

इसके लिए प्रत्येक पंचायत में 20 जानवरों पर एक एमिनो एसिड यूनिट लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से यूनिट लगाने वाला प्रत्येक व्यक्ति 30 से 40000 का मुनाफा हर माह कमा सकता है।  इस साल किसानों के लिए 70 हजार करोड़ का बजट दिया है, जो अब तक का सर्वाधिक है।

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है, उसके लिए पीएम मोदी तमाम योजनाएं ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने से पहले 18000 गांव बिजली सेवा से वंचित थे, लेकिन पिछले 3 साल के भीतर वहां बिजली पहुंच चुकी है। 32 करोड़ एलईडी गरीबों के घरों को रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed