फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girija Devi was a Visiting Professor at BHU

बीएचयू में सबसे अलग थी अप्पा जी की क्लास, संगीत-मंचकला संकाय में विजिटिंग प्रोफेसर रहीं गिरिजा देवी

Thu, 26 Oct 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 26 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girija Devi was a Visiting Professor at BHU
गिरिजा देवी - फोटो : SELF
बनारस घराने की ख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का बीएचयू से गहरा रिश्ता रहा। यहां संगीत एवं मंच कला संकाय में सन् 1991-92 में वे बतौर विजिटिंग प्रोफेसर तैनात रहीं। उनके निधन की सूचना से बुधवार को संकाय में दु:ख भरी खामोशी पसरी थी।
विज्ञापन


हर कोई उनकी ही चर्चा कर रहा था। फिलहाल इसी संकाय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत उनकी तीन शिष्याओं का कहना है कि उनकी क्लास सबसे अलग थी। कभी कोई गलती हुई तो अप्पा जी ने डांटा-फटकारा नहीं बल्कि बड़े सहज-सरल भाव से समझाया।
विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन शाम चार से छह बजे तक उनकी क्लास मुक्ताकाशीय मंच के पास प्रार्थना कक्ष में लगती थी। परिसर में अंतिम बार दिसंबर 2016 में सांस्कृतिक महोत्सव में गिरिजा देवी ने मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. रेवती साकलकर ने बताया कि किसी का रहना तब समझ में आता है जब वह नहीं रहता है। ठुमरी, दादरा, कजरी में उनका कोई जोड़ नहीं। कक्षा में समय की बेहद पाबंद थीं।


डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय का कहना है कि अप्पाजी का न होना शास्त्रीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका स्थान कोई और नहीं ले सकता। उनकाजाना बहुत खल रहा है।  

प्रो. शारदा वेलंकर का कहना है कि अप्पा जी बनारसी ठुमरी का पर्याय थीं। पढ़ाई के दौरान अप्पा से जो कुछ भी सीखा वह कभी नहीं भूल सकती।  

प्रो. संगीता पंडित ने बताया कि ठुमरी गायिकी का जो ये स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। ठुमरी मतलब गिरिजा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed