Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girija Devi Appaji used to make even toughest ragas simple artists remembered her

गिरिजा देवी: कठिन राग को भी सरल बना देती थीं अप्पाजी, काशी के कलाकारों ने किया याद; बोले- वे ठुमरी की रानी थीं

Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
सार

पद्मविभूषण गिरिजा देवी के जन्मदिवस पर देशभर के कलाकार उनको और उनकी गायकी को याद कर रहे हैं। उन्हें ठुमरी की रानी कहा जाता था। कलाकार बताते हैं वे जब भी ठुमरी गाती तो दर्शक उसे दोबारा पेश करने की सिफारिश करते थे।

विज्ञापन
Girija Devi Appaji used to make even toughest ragas simple artists remembered her
देश-विदेश को ठुमरी गायिकी से परिचित कराने वाली गिरिजा देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदुषी गिरिजा देवी 'अप्पाजी' एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका रहीं। वे विशेष रूप से ठुमरी गायन के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने काशी ही नहीं देश-विदेश के कलाकारों को अपने फन को सिखाया। आज काशी का संगीत घराना अप्पाजी के जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहा है।

विज्ञापन




काशी की शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता बताती हैं कि पद्मविभूषण विदुषी गिरिजा देवी का स्वभाव भी उनकी आवाज की तरह ही था। एकदम सरल लेकिन आकर्षित। यही कारण है कि लोग उनकी गायकी को पसंद करते थे। उनके पास जब भी मैं जाती थी, कभी खाली हाथ नहीं लाैटती थी। 
विज्ञापन


वे प्रसाद के रूप में ठुमरी, दादरा, चैती सहित कई विधाएं अप्पाजी ने हमें दीं। गायकी हर विधा में दक्ष रहने वालीं अप्पजी की कला को आत्मसात करने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी गायकी में आगे आगे बढ़कर काफी नाम कमा सकती है, जरूरत है तो धैय और लगन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगीतकार नागेंद्र शर्मा गिरिजा देवी की गायकी को काफी पसंद करते हैं। वे बताते हैं कि बनारस के संगीत घराने की बात अगर की जाए तो सबसे अलग नाम अप्पाजी यानी गिरिजा देवी का ही आता है। पूर्वांचल के संगीत को उच्चतम तक पहुंचाने का काम अप्पाजी ने किया है। उनके जन्मदिवस पर पूरा संगीत घराना श्रद्धा से उन्हें याद कर रहा है।

वे बताते हैं कि गिरिजा देवी को सुनना हमारे लिए बड़े ही साैभाग्य की बात है। शास्त्रीय संगीत में ख्याल गायन, टप्पा, ठुमरी, दादरा, चैती यानी गायकी की संपूर्ण विधा पर अप्पाजी की अच्छी-खासी पकड़ रही है। कठिन से कठिन रागों को सरल बनाकर प्रस्तुत करना, बनारसी ठुमरी में रागदारी को केंद्र में रखकर साैंदर्य भाव को दर्शाना सहित गायकी में मिट्टी की सुगंध लाना अप्पाजी बखूबी जानती थीं। ऐसी ममतामयी कलाकार को मेरा सादन नमन!

इसी क्रम में बीएचयू की चंदा रानी बताती हैं कि काशी में वैसे तो एक से बढ़कर एक कलाकार हुए लेकिन विदुषी गिरिजा देवी 'अप्पाजी' का स्थान कई मायने में खास है। दर्शकों के हृदय पर उनकी अलग छाप है। मेरे घर में बचपन से ही सांगित्यिक संस्कार रहे हैं। यहीं कारण है कि मैं अप्पाजी से काफी प्रभावित रहीं। 

उन्होंने कहा कि अप्पाजी से सीखने का साैभाग्य तो नहीं मिला लेकिन उन्हें सुनकर मैंने काफी कुछ सीखा। कुछ बारिकियां सीखीं। यहीं कारण है कि उनकी गायकी का प्रभाव मेरे पर और भी गहरा होता चला गया। आज उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए मैं उन्हें अपने करीब पा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed