फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girdhari summoned on warrant B on January 22

22 जनवरी को वारंट बी पर गिरधारी तलब, शिवपुर थाना प्रभारी ने अदालत में दिया था प्रार्थना पत्र

Thu, 14 Jan 2021 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
girdhari summoned on warrant B on January 22
वारंट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवपुर स्थित सदर तहसील में सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर नीतेश सिंह उर्फ बबलू की हत्या में वांछित कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ कन्हैया को वारंट बी पर तिहाड़ जेल से 22 जनवरी को तलब किया गया है। वारंट बी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी यादव की अदालत ने शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय के प्रार्थना पत्र पर जारी किया है।

विज्ञापन


30 सिंतबर 2019 को शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर नीतेश की हत्या कर दी गई थी। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से वारदात में मुख्य शूटर के तौर पर गिरधारी को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन


लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या में गिरधारी का नाम आया तो बीती 11 जनवरी की रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शिवपुर थाना प्रभारी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गिरधारी को बनारस लाकर पूछताछ के लिए अनुमति मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed