फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gift of promotion to 50 thousand students due to the cancellation of class XII examination

बारहवीं की परीक्षा रद होने से 50 हजार छात्रों को प्रमोशन का तोहफा

Wed, 02 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gift of promotion to 50 thousand students due to the cancellation of class XII examination
यूपी बोर्ड परीक्षा पर फैसले के बाद मंगलवार को सीबीएसई के साथ ही आईसीएसई की बारहवीं परीक्षा पर भी फैसला हो गया। कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों बोर्ड की दसवीं की परीक्षा तो पहले ही रद कर दी गई थी अब बारहवीं की परीक्षा भी मंगलवार को रद कर दी गई। सीबीएसई बोर्ड के इस फैसले से जिले में करीब 45 हजार और आईसीएसई के करीब पांच हजार छात्रों को प्रमोशन का लाभ मिल गया। वहीं, विद्यालयों को अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। ताकि छात्रों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड के 220 विद्यालय हैं। करीब 45 हजार छात्रों के मन से परीक्षा को लेकर ऊहापोह दूर हो गया। परीक्षा रद होने के बाद अब वह आगे की पढ़ाई में जुट गए। इसके अलावा आईसीएसई के करीब 15 विद्यालय हैं, जिसमें पांच हजार बारहवीं के छात्र हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई की परीक्षा रद होने के बाद अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। बताया कि गाइडलाइन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देख फैसला सही है। अब छात्रों को आगे की तैयारी में पूरे मनोयोग से लग जाना चाहिए। सीबीएसई की ओर से जो भी गाइडलाइन आएगी, उसके अनुसार छात्रों को तय समय के भीतर प्रमोट करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्ष, पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन
विद्यार्थियों की सुरक्षा तो सर्वोपरि है ही लेकिन मेरा मानना है कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा कराई भी जा सकती थी। बहुत से छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब परीक्षा रद होने के बाद छात्रों को पूरा ध्यान आगे की तैयारी पर देना चाहिए।
- राहुल सिंह, उपाध्यक्ष, पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन
कोरोना काल में स्कूल तो नहीं खुले, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही परीक्षा की तैयारी चल रही थी। अब परीक्षा रद होने के बाद भविष्य को लेकर तैयारी करेंगे।
- इरफान खान, छात्र
सीबीएसई की दसवीं परीक्षा तो पहले ही रद हो गई थी। ऐसा लग रहा था कि बारहवीं की परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगी। अब रद होने के बाद प्रमोशन के मानकों का इंतजार है।
- तेजस्वी राय, छात्र
कोरोना का संक्रमण कम हो रहा था, अब तो परीक्षा कराई जा सकती थी। यही मानकर तैयारी भी कर रहे थे। अब परीक्षा रद हो गई तो अगली तैयारी करेंगे, ताकि समय रहते तैयारी पूरी हो सके।

-सुमन यादव, छात्रा
स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई तो पूरे कोरोना काल में चली। परीक्षा के पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद अभ्यास भी चल रहा था। अब परीक्षा रद होने के फैसले के बाद प्रमोशन वाले रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
-यश जायसवाल, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed