Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GI products business will be worth two thousand crores between Varanasi and Ayodhya Special urns are being pre

Varanasi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में तैयार हो रहे खास तरह के कलश, 2 हजार करोड़ का होगा कारोबार

Sat, 30 Dec 2023 11:27 AM IST
किरन रौतेला ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से बनारसी वस्त्र, पूजा थाल और अन्य जीआई उत्पादों का जाना शुरू हो गया है। वहीं, लकड़ी का श्रीराम दरबार और बनारसी दुपट्टा, रामनामी, स्टोन क्राफ्ट जाली वर्क, जरदोजी, वाॅल हैंगिंग समेत अन्य उत्पाद बड़ी संख्या में अयोध्या मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
GI products business will be worth two thousand crores between Varanasi and Ayodhya Special urns are being pre
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में तैयार हो रहे खास तरह के कलश - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मनगरी काशी में तैयार कलश में सरयू का जल लेकर भक्त रामलला का अभिषेक करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वाराणसी में एक लाख से ज्यादा तांबा, पीतल और कांसे का कलशनुमा लोटा तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के लिए पांच लाख कलश का आर्डर काशी के कारोबारियों को मिला है। चौक में कसेरा परिवार 15 जनवरी से पहले इन कलश को तैयार कर अयोध्या भेजेगा। कुल मिलाकर करीब दो हजार करोड़ के कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से बनारसी वस्त्र, पूजा थाल और अन्य जीआई उत्पादों का जाना शुरू हो गया है। वहीं, लकड़ी का श्रीराम दरबार और बनारसी दुपट्टा, रामनामी, स्टोन क्राफ्ट जाली वर्क, जरदोजी, वाॅल हैंगिंग समेत अन्य उत्पाद बड़ी संख्या में अयोध्या मंगाए जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार जनवरी से फरवरी माह तक काशी-अयोध्या के बीच लगभग दो हजार करोड़ का कारोबार होना तय है।

विज्ञापन

जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जीआई उत्पादों की शृंखला काशी में है। हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम में काशी से बेहतर उत्पाद कहीं नहीं बनता है। अयोध्या में सबसे अधिक जीआई उत्पाद काशी के बिक रहे हैं। काशी में तैयार पीतल के घंटे, हाथ की घंटी, पूजा थाल, लोटा, सिंहासन, कलश, छत्र, चंवर, पूजा डोलची समेत अन्य उत्पादों के ऑर्डर मिले थे जो कि पूरे हो चुके हैं और अब उन्हें भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक निवासी मेटल क्राफ्ट के स्टेट अवार्डी अनिल कुमार कसेरा ने बताया कि मेटल क्राफ्ट में ही 50 लाख से अधिक के आर्डर मिले हैं। काशी के उत्पादों के सबसे ज्यादा ऑर्डर अयोध्या से मिल रहा है। नेशनल अवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि लकड़ी के राम दरबार के सवा लाख ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं। अभी एक लाख ऑर्डर और मिले हैं। पहले काशी से ही अयोध्या में वस्त्र, आभूषण, बर्तन आदि भेजे जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed