फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur's green chillies will go to Dubai

Varanasi News: गाजीपुर की हरी मिर्च जाएगी दुबई

Sun, 26 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur's green chillies will go to Dubai
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस से सोमवार को हरी मिर्च, नींबू व पपीता विदेश भेजा जाएगा। गाजीपुर के किसान उत्पादक संगठन की तरफ से पहली खेप डेढ़ टन मिर्च की भेजी जाएगी। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ही पैक हाउस का लोकार्पण किया है। अब कृषि उत्पादों को विदेशी बाजार में भेजने का सिलसिला शुरू हुआ है। गाजीपुर के किसान उत्पादक संगठन के निदेशक रामकुमार राय के मुताबिक, रमजान में खाड़ी देशों (दुबई, शारजाह, ओमान और कतर) में हरी मिर्च, नींबू और पपीता की मांग ज्यादा रहती है। सोमवार करखियांव पैक हाउस से शारजाह के लिए डेढ़ टन हरी मिर्च भेजी जाएगी। इसके लिए एपीडा और मंडी समिति के अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन

किसानों को अच्छा मुनाफा

गाजीपुर की जो मिर्च
बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रही है, उसे किसानों से 40 रुपये में खरीदा गया। इसका मतलब है कि प्रति किलोग्राम मिर्च के पीछे किसानों को 10 रुपये का फायदा हुआ है। विदेश भेजने में कस्टम, ग्रेडिंग और पैकिंग खर्च समेत कुल 94 रुपये खर्च आते हैं। यही मिर्च दुबई में 260 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 24 घंटे में विदेशी बाजार में होगी मिर्च
उत्पादक संगठन के निदेशक राम कुमार ने बताया कि अब 24 घंटे में मिर्च विदेश पहुंच जाएगी। पहले ऐसा नहीं होता था। यही मिर्च भेजने में पांच दिन लग जाते थे। इससे लागत का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता था। मिर्च की गुणवत्ता प्रभावित होती थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed