फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: Villagers chased police of two police stations

गाजीपुर: दो थानों की पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा, आरोपी है मुख्तार गैंग का सदस्य

Mon, 24 Aug 2020 02:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 24 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Villagers chased police of two police stations
पुलिस - फोटो : amar ujala

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव में अवैध खनन सहित अन्य मामलों के आरोपी और मुख्तार अंसारी गैंग के खास सदस्य के घर चितबड़ागांव पुलिस रविवार को करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस के साथ दबिश देने गई थी, आरोपी के न मिलने पर चितबड़ागांव पुलिस आरोपी के कुछ परिजनों को पकड़ कर थाने लाने लगी। इससे आरोपी के समर्थक आक्रोशित हो गए और उसके घर महिलाओं के साथ मिल कर पुलिस टीम को दौड़ा लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को वहां से भागना पड़ा। पुलिस पांच लोगों को लेकर चितबड़ागांव थाने ले आई है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नन्हे खां को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने 20 अगस्त को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही वह जमानत पर रिहा होकर चला आया। नन्हे के खिलाफ बलिया के चितबड़ागांव थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


उन मामलों में गिरफ्तारी के लिए चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष के साथ नन्हे खां के घर दबिश देने गए थे। किंतु आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस पर चितबड़ागांव पुलिस ने पांच लोगों को अपनी गाड़ी मेें बैठा लिया। इससे गुस्साए महिला और पुरुष समर्थकों ने पुलिस को दौड़ा लिया। लोगों का रोष देख पुलिस टीम को भागना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद गांव के प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध चितबड़ागांव थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चितबड़ागांव व करीमुद्दीनपुर थाने की संयुक्त टीम ने दबिश दी थी। पांच लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया था। 
- संजय कुमार एडिशनल एसपी बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed