फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Police Constable Death, 32 people have been named in the FIR

शहीद कांस्टेबल के बेटे ने उठाए सवाल, कहा -जो अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे, उनसे क्या उम्मीद

Sun, 30 Dec 2018 09:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Police Constable Death, 32 people have been named in the FIR
शहीद कांस्टेबल का बेटा - फोटो : ANI
पीएम मोदी की गाजीपुर सभा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को धरने पर बैठे लोगों को समझाना भारी पड़ गया। धरना दे रहे लोगों ने कांस्टेबल की पीट-पीटकर जान ले ली और अन्य पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन


पत्थरबाजी की घटना में गाजीपुर में शहीद हुए मृतक कांस्टेबल सुरेश वत्स के बेटे वीपी सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? अब हम मुआवजे के साथ क्या करेंगे? इससे पहले बुलंदशहर और प्रतापगढ़ में इसी तरह की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना के बाद गाजीपुर के सीओ सिटी एमपी पाठक ने बताया कि मामले में 32 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। मामले की तफ्तीश जारी है।

डीएम के बालाजी ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। सीएम योगी ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीएम ने पुलिसकर्मी के परिजनों को 40 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के लोग सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को धरना-प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते अनुमति नहीं दी थी। अशांति फैलाने की आशंका पर पुलिस ने निषाद पार्टी के एक नेता को हिरासत में भी लिया था। इससे नाराज पार्टी के लोगों ने कठवामोड़ पुलिया के किनारे धरना-प्रदर्शन करने के साथ जाम लगा दिया था।  एडीजी वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि गाजीपुर में हुए पथराव व पुलिस कांस्टेबल की मौत मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएमओ के अनुसार, कांस्टेबल की मौत का कारण सिर में लगी चोट है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed