फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghazipur news

गाजीपुर में हवाई सर्वे कर सीएम ने देखी बाढ़ की विभीषिका

Fri, 20 Sep 2019 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिले के करंडा इलाकेका हवाई सर्वे कर बाढ़ की विभीषिका को देखा। इसकेबाद संत गंगारामदास आश्रम बयेपुर में उन्होंने पांच बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की।
विज्ञापन

प्रयागराज से मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 2.30 बजे गाजीपुर आ गया। सीएम ने पहले करंडा क्षेत्र काहवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा। 2.50 बजे उनका हेलीकाप्टर देवकली केबयेपुर स्थित संत गंगाराम दास बाबा उ.मा. विद्यालय में उतरा। वहां से वे कार से कार्यक्रम स्थल संत गंगारामदास आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन

यहां अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि जनपद के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। इस स्थिति से निबटने के लिए शासन-प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। राहत और बचाव के लिए जनपदों को पर्याप्त धन मुहैया करा दिया गया है। बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को राशन, बीमारों कोइलाज और दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहत वितरण कार्य में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अवश्य रखी जाए। दैवीय आपदा के वक्त जनहानि अथवा पशु हानि होती है, तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। सीएम के हाथों राहत सामग्री पाने वालों में श्रीराम मूरत, छन्नू, मुराहू, राधिका तथा कड्डू शामिल रहे। मंच पर उनके साथ मंत्री नीलकंठ तिवारी, जिला प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, एसएलसी विशाल सिंह चंचल भी मौजूद थे। इस दौरान डीएम के बालाजी ने बाढ़ की विस्तृत रिपोर्ट सीएम को मंच से पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed