फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur crime news robbery from ANM Mau news

गाजीपुर में एएनएम से 1.90 लाख की लूट, बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम 

Mon, 08 Mar 2021 08:34 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Mon, 08 Mar 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur crime news robbery from ANM Mau news
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू चट्टी पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एएनएम से एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों को दबोचने के लिए वाहनों की जांच करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

 
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी निधि राय भदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम  हैं। वह बैग में एक लाख 90 हजार और मरदह स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर सीएचसी भदौरा जा रही थी। मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और मटेहू चौकी से आगे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरे ओवरटेक करके स्कूटर में टंगा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। जबकि 50 हजार रुपये दूसरे जगह होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने के साथ लुटेरों को पकड़ने के लिए वाहनों की जांच शुरू की, लेकिन घंटों बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। कासिमाबाद के क्षेत्रधिकारी महिपाल पाठक ने मामले को संदिग्ध बताया। कहा कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed