फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Corona Update: 84 found, including eight policemen, infected, 972 samples taken

Ghazipur Corona Update: आठ पुलिस कर्मियों समेत 84 मिले संक्रमित, 972 का लिया गया सैंपल

Mon, 17 Aug 2020 08:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Corona Update: 84 found, including eight policemen, infected, 972 samples taken
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजीपुर जनपद में आठ पुलिस कर्मियों समेत 84 की रिपोर्ट देर शाम साढ़े सात बजे कोरोना पॉजिटिव आई है। पुलिसकर्मियों के लगातार संक्रमित होने से महकमे में अफरा-तफरी मची हुई है। इसके साथ अन्य सरकारी विभागों में भी कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत कायम है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2125 हो गई है। 

विज्ञापन


जिले में अब तक 865 स्वस्थ हो चुके हैं और 16 की मौत हो चुकी है। उधर एक्टिव मरीजों की संख्या 1243 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 972 संदिग्धों की सैंपलिंग हुई। इनमें से 265 ने एंटीजन कीट और ट्रू-नॉट से आठ लोगों ने अपनी जांच कराई। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन

देर शाम आई रिपोर्ट में खुर्द गांव का एक, हैदरगंज एक, आमघाट एक, सेवराई एक, मुबारकपुर एक, सदर एक, देहंदू दो, सोनियापार एक, नोनहरा एक, उसिया एक, दिलदारनगर दो, लौहारपुर एक, बेलसड़ी एक, पुलिस लाइन तीन, जसीपुर एक, सकलेनाबाद एक, नवापुरा कचहरी एक, रौजा एक, मोहनपुरवा एक, नूरपुर एक, गोराबाजार एक, दोहरा दो, हरदासपुर तीन, कैथवली एक, जखनिया से छह संक्रमित मिले हैं।

वहीं खालिसपुर एक, मदनपुर एक, तिवरीपुर एक, मेख एक, हंसराजपुर एक, मनिहारी एक, मुहम्मदाबाद वार्ड नंबर 22 दो, वार्ड नंबर 14 तीन, वार्ड नंबर 21 दो, वार्ड नंबर 15 एक, इचौली एक, हाटा एक, रमवल एक, सुहलव छह, उतरौली एक, सादात तीन, सैदपुर वार्ड नंबर दस में एक मरीज मिला हैं।

हीरानंदपुर एक, सैदपुर एक, पुलिस लाइन गोराबाजार एक, वार्ड नंबर छह एक, वार्ड नंबर 10 एक, बाराचवर एक, तियरा एक, पचोखर एक, जंगीपुर तीन, जयरामपुर एक, बिरनो एक, नरसिंहपुर दो और एसबीआई जमानिया का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। नोडल अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि 84 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed