फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur CDO inaugurates cricket league Mau wins

गाजीपुर: सीडीओ ने किया क्रिकेट लीग का शुभारंभ, मऊ ने दो विकेट से जीता लीग का पहला मैच

Sat, 17 Oct 2026 11:47 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sat, 17 Oct 2026 11:47 PM IST
सार

गाजीपुर में जीडीसीए की डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन सीडीओ आलोक प्रसाद ने किया। पहले मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने सीपीसी येलो को दो विकेट से हराया। अंकित पांडेय ने पांच विकेट लेने के साथ नाबाद 51 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
 

विज्ञापन
Ghazipur CDO inaugurates cricket league Mau wins
गाजीपुर क्रिकेट लीग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। लीग के पहले मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने सीपीसी येलो को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मऊ की जीत में अंकित पांडेय ने गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में नाबाद 51 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन


128 रन का लक्ष्य हासिल कर जीती मऊ की टीम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीपीसी येलो की टीम 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर 127 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से पवन राय ने 43 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की तरफ से अंकित पांडेय ने पांच विकेट झटके। सुंदरम दुबे को तीन और कप्तान प्रवीण चौरसिया को दो विकेट मिले।
विज्ञापन

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर आठ विकेट खोकर 128 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंकित पांडेय ने नाबाद 51 रन बनाए। सीपीसी येलो की ओर से महातिम यादव ने चार विकेट लिए, जबकि सुनील कुशवाहा और सौरभ यादव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीडीओ को भेंट किया हस्ताक्षरयुक्त बल्ला
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और जीडीसीए के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह तथा जीडीसीए अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने सीडीओ आलोक प्रसाद को यूपीसीए की कैप पहनाई। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बैट भेंट किया।
मैच शुरू होने से पहले दोनों अंपायर स्मृति और सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरीक्षण किया। मुकाबले में स्मृति और सौरभ ने अंपायरिंग की, जबकि आरू और शिखर ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर वैभव सिंह, संजय राय, मकबूल गौहरी, ज्ञानशील त्रिपाठी, रंजन सिंह सहित कई खेल प्रशंसक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed