फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Bolero Accident: Nine injured laborers accused brought medicine by there money from outside

गाजीपुर बोलेरो हादसा: घायल नौ मजदूरों का आरोप, पैसे लेकर बाहर से मंगाई दवा

Mon, 16 Nov 2020 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Bolero Accident: Nine injured laborers accused brought medicine by there money from outside
पेड़ से टकराई बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में सुहवल थाने के बहलोलपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल मजदूरों से दवा के नाम पर पैसा वसूले जाने का मामला सामने आया है। इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों ने दो मजदूरों से 500-500 रुपये लेकर बाहर से दवाएं मंगाई। तब जाकर इलाज शुरू किया।

विज्ञापन

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि तड़के साढ़े 3 बजे से लेकर सुबह साढ़े 8 बजे तक कोई चिकित्सक उन्हें देखने तक नहीं आया। केवल फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के सहारे हम लोगों को छोड़ दिया गया था। घायल मजदूरों ने बाहर से लिखी गई दवाओं की पर्ची दिखाते हुए बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने के बाद यहां के कर्मचारियों ने दवा व इंजेक्शन न होने की बात कही, इसके बाद घायलों से पैसा लिया गया।
विज्ञापन



अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ रोहित कुमार सोनी का कहना है कि यह सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जिला अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur Bolero Accident: Nine injured laborers accused brought medicine by there money from outside
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

पेड़ से टकराई थी बोलेरो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मध्य प्रदेश के रीवा से मुजफ्फरपुर (बिहार) डाला छठ करने जा रहे मजदूरों की बोलेरो अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव स्थित महुआ बाबा मंदिर के मोड के पास हुआ। उस समय चालक को अचानक झपकी आ गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष बिंद कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को चार एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed