{"_id":"6480b8a03e5d9968e408c554","slug":"ghat-will-built-on-bank-of-ganga-in-chandravati-varanasi-which-is-birthplace-of-jain-tirthankar-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जैन तीर्थंकर की जन्मस्थली चंद्रावती में गंगा तट पर बनेगा पक्का घाट, परियोजना को शासन से हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जैन तीर्थंकर की जन्मस्थली चंद्रावती में गंगा तट पर बनेगा पक्का घाट, परियोजना को शासन से हरी झंडी
Wed, 07 Jun 2023 10:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:34 PM IST
सार
जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थल है। गंगा तट पर स्थित होने के कारण यह पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लंबे समय से इस तीर्थ क्षेत्र में पक्के घाट के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
घाट का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती को पर्यटन के लिहाज से विकसित की जाएगा। यहां गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण होगा। पर्यटन की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने 20 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही पहली किस्त के तौर पर 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थल है। गंगा तट पर स्थित होने के कारण यह पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लंबे समय से इस तीर्थ क्षेत्र में पक्के घाट के निर्माण की मांग की जा रही थी। पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वीकृत परियोजना के तहत चंद्रावती में गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि चंद्रावती में पक्के घाट के निर्माण के साथ गंगा किनारे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विंध्याचल में राज्य पुरोहित नाम से कोई पद नहीं, महिला से छेड़खानी मामले में प्रशासन की सफाई