{"_id":"5b3f3a924f1c1b9d468b4f98","slug":"ghaghra-river-flowing-tension-of-villagers-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः घाघरा की कटान ने फिर बढ़ाई चिंता, दहशतजदा ग्रामीण उजाड़ रहे आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः घाघरा की कटान ने फिर बढ़ाई चिंता, दहशतजदा ग्रामीण उजाड़ रहे आशियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 06 Jul 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की कटान की जद में डेढ़ दर्जन परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी के किनारे के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। घाघरा देवारा, खास राजा, तिलोकी पुरवा के पास आबादी से सौ मीटर दूर पर बह रही है।
नदी तेज गति से ग्रामीणों के आशियाने की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को हरैया ब्लॉक के देवारा खास राजा, त्रिलोकी के पुरवा की कृषि योग्य 20 बीघा भूमि काटकर घाघरा की लहरें निगल गई। घाघरा की कटान से तटवर्ती गांव में ग्रामीणों की धड़कन बढ़ती जा रही है।
गांव के सजगू पुत्र उमराव, देव शरण और राजेंद्र पुत्र सजगू के आशियाने कब घाघरा में समा जाय कोई निश्चित नहीं है। दर्जनों ग्रामीणों के कृषि योग्य भूमि घाघरा में समा गई। देवारा खास राजा के तिलोकी के पुरवा गांव निवासी सतगुरु, देव शरण, राजेंद्र अपने आशियाने उजाड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
कटान की जद में लगभग इनकी बीस मड़ई आ रही हैं। विस्थापित हो रहे हैं हरैया ब्लाक के दो गांवों का संपर्क मार्ग डूब गया है। हरैया विकासखंड के शाहडीह और सोनौरा गांव से महुला गढ़वल बाध के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया है। ग्राम प्रधान ने दो दर्जन लोगों को गांव में सुरक्षित जमीन पर रहने का प्रबंध किया है।