फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghaghra river flood Ghaghra crossed the red mark in Badarhuna, water on the roads, difficulty in traffic

Ghaghra river flood: बदरहुंआ में लाल निशान से पार हुई घाघरा, रास्तों पर चढ़ा पानी, आवागमन में हो रही मुश्किल

Fri, 11 Aug 2023 11:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

जनपद की उत्तरी सीमा पर स्थित घाघरा नदी विगत पांच दिनों से लगातार बढ़ रही है। विभिन्न बैराजों से नदी में छोड़े जा रहे पानी और पहाड़ों पर हो रही बारिश का परिणाम है कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। विगत दो दिनों से नदी डिघिया गेज पर खतरा निशान से ऊपर बह रही थी। वहीं शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर भी खतरा बिंदू को पार गया है।

विज्ञापन
Ghaghra river flood Ghaghra crossed the red mark in Badarhuna, water on the roads, difficulty in traffic
Ghaghra river flood - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। डिघिया नाले पर दो दिन से खतरा निशान के ऊपर बह रही घाघरा का जलस्तर शुक्रवार की सुबह बदरहुंआ गेज पर भी खतरा निशान से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई रास्तों पर पानी चढ़ आया है। ग्रामीण पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा पर स्थित घाघरा नदी विगत पांच दिनों से लगातार बढ़ रही है। विभिन्न बैराजों से नदी में छोड़े जा रहे पानी और पहाड़ों पर हो रही बारिश का परिणाम है कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। विगत दो दिनों से नदी डिघिया गेज पर खतरा निशान से ऊपर बह रही थी। वहीं शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर भी खतरा बिंदू को पार गया है। जलस्तर में बढ़ाव का परिणाम है कि क्षेत्र के कई रास्तों पर पानी भर गया है। जिसके कारण ग्रामीण पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश हैं। हाजीपुर पुलिया पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। महुला गढ़वल बांघ से देवारा खास राजा का झगरहवा का पुरा जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई क्षेत्रों में कटान भी तेज हो गई है। देवारा खास राजा गांव के चक्की हाजीपुर, फूल बदन का पुरवा, झंडी का पूरवा, समरजीत का पुरवा, दशरथ का पुरवा पानी से घिर गया है। बदरहुंआ नाले का जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे 71.64 मीटर और डिघिया नाले पर 70.94 मीटर था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे बदरहुंआ नाले पर 71.85 मीटर और डिघिया पर 71.09 मीटर हो गया है। बदरहुवा पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और डिघिया पर 70.40 मीटर है। बदरहुंआ पर नदी खतरा बिंदु से 17 सेमी और डिघिया पर 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed