{"_id":"65585d790428f94cf9088f73","slug":"german-woman-created-ruckus-at-godaulia-intersection-clashed-with-passers-by-snatched-bags-and-luggage-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जर्मनी की महिला का गोदौलिया चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों से सामान छीनकर फेंका;देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जर्मनी की महिला का गोदौलिया चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों से सामान छीनकर फेंका;देखें वीडियो
Sat, 18 Nov 2023 12:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि विदेशी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लग रही थी। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह चौक की ओर बढ़ गई। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार महिला जर्मनी की रहने वाली है, जिसका मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
Varanasi: जर्मनी की महिला ने गोदौलिया चौराहे पर मचाया उत्पात
- फोटो : Varanasi: जर्मनी की महिला ने गोदौलिया चौराहे पर मचाया उत्पात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी की रहने वाली महिला ने शुक्रवार की शाम गोदौलिया चौराहे पर खूब उत्पात मचाया। इस दौरान मारवाड़ी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ भी किया। कई राहगीरों से भी भिड़ गई, बैग और अन्य सामान छीनकर फेंक दिया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ देर तक लोग असहज की स्थिति में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि विदेशी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लग रही थी। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह चौक की ओर बढ़ गई। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार महिला जर्मनी की रहने वाली है, जिसका मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में उपचार चल रहा था। सुबह के समय विश्वनाथ मंदिर में भी हंगामा किया था। चौक थाने में जाकर बैठी रही। देर शाम उसे कबीरचौरा अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन