{"_id":"5fd1af37280b7235f5718b96","slug":"general-manager-of-north-eastern-railway-reached-manduwadih-station-said-such-arrangements-should-be-made-at-all-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का जाना हाल, बोले- ऐसी व्यवस्था सभी स्टेशनों पर होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का जाना हाल, बोले- ऐसी व्यवस्था सभी स्टेशनों पर होनी चाहिए
Thu, 10 Dec 2020 10:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का जाना हाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मंडुवाडीह स्टेशन जैसी व्यवस्था मंडल के अन्य स्टेशनों पर होनी चाहिए। साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी देख जीएम काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
अपने दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की सुबह वाराणसी मंडल पहुंचे जीएम ने मंडुवाडीह स्टेशन का निरीक्षण किया। खास करके सामान्य यात्री वातानुकूलित लाउंज, उच्च श्रेणी महिला व पुरुष प्रतीक्षालयों व वीआईपी लाउंज की व्यवस्था जीएम को काफी भा गई।
विज्ञापन
वहीं, स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के सर्कुलेटिंग एरिया को देख जीएम ने डीआरएम वीके पंजियार सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि इतना बड़ा परिसर है, इसे और भव्य करने की योजना पर काम करें। लगभग आधे घंटे निरीक्षण के बाद जीएम अपने स्पेशल यान से सैदपुर, बलिया का विंडो निरीक्षण करने निकल गए।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को परखेंगे। इसके बाद औडि़हार, जौनपुर तक विंडो निरीक्षण के बाद शाम 5 बजे मंडुवाडीह से वह वापस होंगे।