फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gazal singer chitra singh cant not sing at sankat mochan music festival

27 साल बाद मंच पर चढीं चित्रा तो दिल में उमड़ा दर्द, आखों में उतरे आंसू,नहीं लगाए सुर

Sun, 16 Apr 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
gazal singer chitra singh cant not sing at sankat mochan music festival
बोलीं- जिंदा रही तो अगले साल संकट मोचन के दरबार में सुरों से लगाऊंगी हाजिरी - फोटो : अमर उजाला
मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह शनिवार की रात जग विख्यात संकट मोचन संगीत समारोह के मंच पर माइक थामने के बाद भी सुर नहीं लगा सकीं। एक तरफ साज और दूसरी ओर चाहने वालों की खचाखच उमड़ी भीड़ ।
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी मंच को नमन कर बिन सुर लगाए उतर गईं। चाहने वालों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। चित्रा ने कांपते होठों से बस इतना ही कहा कि अब बोल नहीं पाती। जिंदा रही तो अगले साल इसी मंच से गाऊंगी। 
विज्ञापन


रात करीब 10:15 बजे चित्रा सिंह मंच पर पहुंची। उनके साथ दिल्ली के ख्याल गायक डॉ. विश्वनाथ भी थे। संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चित्रा ने माइक तो संभाला लेकिन सुर लगाने के इरादे से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माइक से रिश्ता टूट चुका है। अब तो ठीक से बोल भी नहीं पाती। गा नहीं सकूंगी। बहुत कुरेदने के बाद भी उन्होंने माइक लौटा दिया। संकट मोचन के महंत ने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा होगी तो वह जरूर गाएंगी।


इस पर भी उनके दिल में दर्द का छाया मंजर नहीं छंटा। उनकी आंखों से आंसू आ गए। वह मंच से नीचे उतर आईं। पत्रकारों से सवालों का भी उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। काफी कुरेदने के बाद बोलीं कि हो सकता है कि अब दोबारा न आ सकूं।

अगर जिंदा रहीं तो अगले वर्ष इसी मंच से सुर लगाने का प्रयास करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed