फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gave triple talaq to wife after 29 months of marriage, case filed against five

Varanasi News: निकाह के 29 माह बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, पांच पर केस

Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife after 29 months of marriage, case filed against five
कोपागंज थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की शाम तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। दर्ज मुकदमे के अनुसार महिला का निकाह 2 फरवरी 2023 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के रसूलपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था।

उसकी पहली पत्नी के इंतकाल के बाद उसने पीडि़ता से दूसरा निकाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद पहली पत्नी की बेटी सौतेले दामाद पति के साथ मिलकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पति अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। पांच लाख रुपये दहेज न लाने पर कई दिनों तक खाना पीना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर कई मार मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज नहीं लाने पर बीते 18 जुलाई को पति ने तीन तलाक दे दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर दहेज प्रतिबंध अधिनियम व मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed