फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gathering of 800 karate players from across the country in Kashi from tomorrow

Varanasi: कल से काशी में देशभर के 800 कराते खिलाड़ियों का समागम, दांव पर होंगे 92 स्वर्ण समेत 368 पदक

Thu, 15 Dec 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बीएचयू एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान यूपी समेत 15 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
gathering of 800 karate players from across the country in Kashi from tomorrow
कराते चैंपियनशिप की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में 16 व 17 दिसंबर को देश भर के 800 से अधिक कराते खिलाड़ियों का समागम होगा। ये खिलाड़ी सातवीं अखिल भारतीय कराते चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बीएचयू एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान यूपी समेत 15 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


अकादमी के अध्यक्ष भंते चंदिमा थेरो ने बताया कि दो दिवसीय यह प्रतियोगिता कैडेट, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) में आयोजित है। इसमें 92 स्वर्ण, 92 रजत और 184 कांस्य पदक दांव पर होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे होगा।

विज्ञापन

पांच साल से 30 साल तक आयु वर्ग के खिलाड़ी करेंगे जोर अजमाइश

प्रतियोगिता में पांच साल से 30 साल तक आयु वर्ग के खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान यूपी के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली व पंजाब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई किसलय मानव ने बताया कि मैच एक साथ चार एरिना पर होंगे। मैचों के संचालन के लिए कुल 130 ऑफिशियल (रेफरी/जज) की तैनाती की गई है। मध्य प्रदेश के सेंसई छत्रपाल मानदेव प्रतियोगिता के चीफ रेफरी और शशिशेखर शर्मा व शोभनाथ पटेल रेफरी कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।

किसलय ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु 16 दिसंबर को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले का शुभारंभ करेंगे जबकि अगले दिन पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed