{"_id":"5bf6e928bdec22418454f5a1","slug":"garib-rath-and-goods-train-came-on-same-track-at-varanasi-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ट्रैक पर आई गरीब रथ एक्सप्रेस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ट्रैक पर आई गरीब रथ एक्सप्रेस, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर परिचालन विभाग की चूक के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस को मालगाड़ी के ट्रैक पर ले लिया गया। आनन-फानन में ट्रेन को रोकने के साथ ही उसे पीछे कर दोबारा प्लेटफार्म नंबर नौ पर लिया गया। इस मामले में संयुक्त जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं प्रथम दृष्टया गलती मिलने पर चैनल ऑपरेटर को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया है।
कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम लगभग 3:50 बजे आनंद विहार से चलकर वाराणसी आ रही गरीब रथ को प्लेटफार्म नंबर पांच व छह के मध्य स्थित मालगाड़ी के ट्रैक पर ले लिया गया। चूक का पता चलते ही महकमे में शोर-शराबा मच गया। पावर केबिन से लोग दौड़कर यार्ड में पहुंच गए। गार्ड को तुरंत ट्रेन को रोकने के निर्देश दिए गए।
जब तक ट्रेन को रोका जाता मालगाड़ी के ट्रैक पर गरीब रथ आगे बढ़ चुकी थी। दौड़ भाग शुरू हो गई। गरीब रथ को पीछे कर दोबारा प्लेटफार्म नंबर नौ पर लिया गया। अचानक ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। बाद में लगभग 4:20 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची।
विज्ञापन
गनीमत रही कि मालगाड़ी के ट्रैैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि एओएम ने संयुक्त जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही प्रथम दृष्टया कर्मचारी को जांच चलने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।