फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garbage collection and campaign on a 'break'

कूड़ा कलेक्शन के एक और अभियान पर ‘ब्रेक’

Wed, 24 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 24 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection and campaign on a 'break'
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं में से कोई भी सफल नहीं हो सकी है। 14 फरवरी और 20 फरवरी को शहर के छह वार्डों में एक निजी संस्था क्रियाना सल्यूशंस के साथ मिलकर्र डोेर टू डोर कूड़ा उठाने की शुरूआत की थी, लेकिन इसमें से दो वार्डो में निगम प्रशासन ने कूड़ा उठाने से रोक दिया है।
विज्ञापन



 
नगर निगम ने 14 फरवरी को भेलूपुर वार्ड के नरिया, नवाबगंज और सुंदरपुर में तथा 20 फरवरी को नगवा, बागहाड़ा और भदैनी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरूआत कराई थी। इसमें बागहाड़ा और भदैनी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अगले ही दिन बंद हो गया। नगर निगम प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को यह कहते हुए कूड़ा उठान बंद करा दिया है कि इन दो वार्डों में एयरपोर्ट अथारिटी के साथ मिलकर कूड़े उठान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन




संस्था क्रियाना सल्यूशंस एंड सर्विसेज प्राइवेट के शरद वर्मा का कहना है कि नगर निगम से बागहाड़ा और भदैनी में कूड़ा उठाने से मना कर दिया गया है। इसके बाद से वहां कूड़ा उठान ठप कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से किए प्रयोगों में असफल होने का यह पहला अवसर नहीं है। इसके पहले भी मैजिक बाक्स, कूड़ा प्लांट लगाने के प्रयोग भी असफल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम ने सुबह आठ बजे के बाद सड़कों और गलियों मेें कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान समय के बाद सड़कों, गलियों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गंदगी फैलाने वालों के ऐसे दस लोगों के खिलाफ नोटिस दिया गया। साथ ही 21 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। वहीं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव ने वरुणापार जोन में सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने गंदगी न फैलाने वालों को चेताया कि कूड़ा सड़क पर फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed