फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garage mechanic arrested for crushing child with Audi accused doctor released on personal bond in varanasi

Varanasi News: गैराज मिस्त्री ने ऑडी से बालक को कुचला था, गिरफ्तार; आरोपी चिकित्सक निजी मुचलके पर रिहा

Thu, 04 Jul 2024 01:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के कैंट और सारनाथ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार्रवाई की गई है। बालक को कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हवेलिया चौराहे पर ट्रेवेल्स संचालक को कुचलने के आरोपी डॉक्टर निजी मुचलके पर रिहा हो गया।

विज्ञापन
Garage mechanic arrested for crushing child with Audi accused doctor released on personal bond in varanasi
कैंट थाने के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नदेसर में मंगलवार की रात सात वर्षीय बालक लवकुश को रौंदने वाली ऑडी की पहचान नोएडा के कार मालिक दविंद्र सिंह के रूप में हुई है। आठ दिन पूर्व ऑडी को नदेसर के एक कार डीलर ने खरीदी और ऑडी को घौसाबाद के एक गैराज में खड़ी कराया। 

विज्ञापन


गैराज मिस्त्री रात में ट्रायल के लिए ऑडी कार लेकर निकला था और बालक लवकुश चपेट में आ गया। बुधवार को मिस्त्री शोएब अहमद उर्फ शालू नदेसर पुलिस चौकी में हाजिर हुआ। कैंट पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के धरहुआं निवासी गणेश कुमार अंधरापुल स्थित बस्ती में रहता है। मंगलवार की रात उसका सात वर्षीय पुत्र लवकुश खेलते हुए नदेसर मार्ग से खरबूजा शहीद मार्ग पर आ गया। इस बीच तेज रफ्तार ऑडी कार ने लवकुश को कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया था। गणेश की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नदेसर पुलिस चौकी की छानबीन में सामने आया कि यह कार नोएडा स्थित दादरी के रहने वाले दविंद्र सिंह की है, जिसे नदेसर के एक कार डीलर ने हफ्ते भर पूर्व खरीदी थी। 

घौसाबाद स्थित गैराज मिस्त्री शोएब कार का ट्रायल कर रहा था कि इस बीच हादसा हुआ। कैंट पुलिस के अनुसार कार मालिक ने अभी कार को ट्रांसफर नहीं कराया है। हुकुलगंज निवासी शोएब उर्फ शालू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos

स्कूटी सवार को कुचलने का आरोपी चिकित्सक निजी मुचलके पर रिहा
सारनाथ के हवेलिया चौराहे पर रविवार की रात स्कूटी सवार ट्रेवेल्स संचालक दिनेश शर्मा को कार से कुचलने के आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। 

रविवार की रात खजुही निवासी ट्रेवेल्स संचालक दिनेश शर्मा (55) सारनाथ से आशापुर की ओर स्कूटी से जा रहे थे, इस बीच हवेलिया चौराहे पर तेज रफ्तार चिकित्सक की कार ने दिनेश शर्मा को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दिनेश शर्मा की मौत हो गई। 

दिनेश के दामाद अभिषेक सिंह ने चंदौली में तैनात आर्थो चिकित्सक डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पंचक्रोशी निवासी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed