{"_id":"5c1e5bbbbdec2256d9676f71","slug":"gangster-firing-in-birthday-party-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डांसर के ठुमके पर बदमाशों ने जमकर की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डांसर के ठुमके पर बदमाशों ने जमकर की हवाई फायरिंग
Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के जंसा थाना अंतर्गत कुंडरिया गांव में शुक्रवार की रात जन्मदिन की पार्टी में लेडी डांसर के ठुमके पर 0001 गैंग के बदमाशों ने जमकर हवाई फायरिंग की। सूचना मिलने पर जंसा, कपसेठी और लोहता थाने की पुलिस ने गांव पहुंच कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
इस बीच गैंग के बदमाश मौके से भाग निकले। सात लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जंसा थाने का घेराव कर दिया तो सभी को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर पुलिस ने छोड़ दिया।
कुंडरिया गांव में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में अचानक आए 0001 गैंग के बदमाशों ने लेडी डांसर के ठुमके पर कई राउंड हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो गैंग के बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर मौजूद गांव के सात लोगों को हिरासत में लिया और जंसा थाने ले आई। शनिवार की सुबह जंसा थाने का घेराव किए ग्रामीणों का कहना था कि जो उत्पाती थे वो तो भाग निकले और सीधेसादे लोगों को पुलिस पकड़ ले आई।
थानाध्यक्ष जंसा ने बताया कि सूचना पर गांव में दबिश दी गई थी। सात लोगों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों का मोबाइल नंबर लेकर कॉल रिकार्ड चेक कराई जा रही है।