फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster charges against Manjeet and two others in UP college's Surya murder case

यूपी कॉलेज: सूर्या हत्याकांड में मंजीत समेत दो पर लगा गैंगस्टर, कैंपस में गोली मारकर की गई थी हत्या

Sat, 06 Jun 2026 04:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 04:04 PM IST
सार

यूपी कॉलेज के सूर्या हत्याकांड में मंजीत समेत दो पर गैंगस्टर लगा। छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कैंपस में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मंजीत चौहान और अनुज सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Gangster charges against Manjeet and two others in UP college's Surya murder case
मुख्य आरोपी मंजीत चौहान। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कैंपस में गोली मारकर हत्या के आरोपी जिला जेल में निरूद्ध मंजीत चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ शिवपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही मंजीत की सहायता करने वाले करीबियों को भी पुलिस ने रडार पर लिया है। 

विज्ञापन


शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि चांदमारी निवासी मंजीत और मीरापुर बसही निवासी अनुज सिंह की संपत्ति जब्त होगी। विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में पुलिस दाखिल कर चुकी है। 
विज्ञापन


गाजीपुर के दुबैथा निवासी और बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की 20 मार्च की सुबह यूपी कॉलेज में क्लास रूम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुराने सहपाठी मंजीत चौहान और अनुज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। मंजीत चौहान बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed