{"_id":"6a442ddab53e44711e061c5e","slug":"gangster-action-will-be-taken-against-five-murder-accused-property-will-be-confiscated-varanasi-news-c-20-vns1056-1448990-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हत्या के पांच आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, जब्त होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हत्या के पांच आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ रोहनिया थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बैंक खाते से 26 लाख रुपये लूटने की नियत से किराना दुकानदार जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या के करने के पांच आरोपियों के खिलाफ रोहनिया पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेगी। जिला जेल भेजे गए मिर्जापुर निवासी आरोपियों में गैंग लीडर आयुष पटेल समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त होगी। रोहनिया के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी निवासी किराना दुकानदार जितेंद्र पटेल की 8 जून की रात घर से 100 मीटर पहले बाइक सवार शूटर सुशील पटेल और ग्यांशु पटेल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह समेत एसओजी, पुलिस की 50 सदस्यीय टीम ने रविवार रात शूटर सुशील पटेल और ग्यांशु पटेल को करसड़ा में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। आयुष पटेल, अमन सेठ और मनीष सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने ठगी के पैसे को कहां-कहां निवेश किया है। टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पेट्रोल पंप और सराफ की दुकानों से निकालते थे ठगी की रकम
जेल भेजे गए आरोपियों ने यह स्वीकारा कि साइबर ठगी के पैसे को वह पेट्रोल पंपों के जरिये कैश कराते थे। कुछ आभूषण की दुकानों को भी सेट कर रखा गया था। चुनार, अदलहाटा, अहरौरा के पेट्रोल पंपों को पुलिस ने चिह्नित किया है। साइबर ठगी की रकम जानते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों ने यह अपराध किया है।
ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियां और मोबाइल पर खर्च करते थे रकम
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह ठगी की रकम से ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियां और आईफोन खरीदे थे। कुछ महिला मित्रों के शौक भी पूरे किए। डिजिटल लेनदेन के कई संदिग्ध नंबरों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है।