{"_id":"6735847a25402ccf4506f3e6","slug":"gangster-act-action-against-five-including-former-councilor-in-firing-case-of-varanasi-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरघाट फायरिंग कांड: पूर्व पार्षद समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सपा नेता के घर पर हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरघाट फायरिंग कांड: पूर्व पार्षद समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सपा नेता के घर पर हुई थी घटना
Thu, 14 Nov 2024 10:32 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:32 AM IST
सार
चार महीने पहले सपा नेता के घर फायरिंग की घटना को लेकर पूर्व पार्षद समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस घटना में बच्ची समेत पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में चार महीने पहले 30 जून को मीरघाट में सपा नेता विजय यादव विज्जू के घर पर फायरिंग कर मासूम समेत अन्य को घायल करने वाले पूर्व पार्षद अंकित यादव समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दशाश्वमेध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में वांछित प्रशांत यादव निवासी ईश्वरगंगी, जैतपुरा को विश्वनाथ गली के सामने से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि आरोपियों में सुतटोला रामघाट का गोविंद यादव, कोतवाली के मच्छोदरी श्याम बाजार निवासी पूर्व पार्षद अंकित यादव, रामनगर के सूजाबाद निवासी साहिल यादव उर्फ अतुल और चौक के सिद्धेश्वरी शीतला गली निवासी शिवम शर्मा और शोभित शर्मा सगे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन