फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape with minor Dalit girl in azamgarh by Another Community boys

आजमगढ़ः दूसरे समुदाय के युवकों ने दलित किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with minor Dalit girl in azamgarh by Another Community boys
यूपी के आजमगढ़ जिले में किशोरियों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को फिर जिले के एक गांव दलित बस्ती की किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है।   
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की किशोरी को अगवा कर गुरुवार सुबह उसी गांव के तीन दूसरे समुदाय के युवकों ने गैंगरेप किया। किशोरी के भाई ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो  फरार हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह की घटना होने के बावजूद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवाने की बजाय शाम तक थाने पर बैठाए रखा। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी के पिता मनोरोगी हैं। भाई क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठा मालिक की गाड़ी चलाता है। घर पर किशोरी अपनी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की भोर में किशोरी खेत में जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह घर से थोड़े दूर पहुंची कि वहां पड़ोसी  गांव का मो. तौफीक पुत्र इकबाल, मो. शाहिद पुत्र मुस्तकीम और नजरे आलम पुत्र जैनू पहुंच गए और किशोरी को अगवा कर घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में उठा ले गए।

वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और भाग निकले। किशोरी काफी देर तक वही बेहोश पड़ी रही। होश में आने पर वह किसी तरह से घर पहुंची। घर पहुंचकर उसने मां को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो की तलाश है। वहीं गुरुवार की शाम तक पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवाने की बजाय थाने पर बैठाए रखी।


गौरतलब है कि गैंगरेप या रेप की घटनाएं आजमगढ़ में आए दिन सामने आ रही है। अभी बीते मंगलवार की रात में अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर महिला के साथ रेप हुआ था। इससे पहले दो मई को गंभीरपुर थाने के एक गांव में गैंगरेप की घटना सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed