{"_id":"687e2813fdb59f86e00ea569","slug":"gangotri-cruise-reaches-bihar-will-anchor-in-kashi-on-28th-july-know-special-facilities-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Cruise: 24 कमरों वाला लग्जरी क्रूज जल्द पहुंचेगा काशी, फाइव स्टार होटल जैसी मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Cruise: 24 कमरों वाला लग्जरी क्रूज जल्द पहुंचेगा काशी, फाइव स्टार होटल जैसी मिलेंगी सुविधाएं
Mon, 21 Jul 2025 05:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:14 PM IST
सार
Gangotri Cruise In Varanasi: लग्जरी गंगोत्री क्रूज 28 को काशी में पहुंचेगा। ये क्रूज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। काशी में गंगा की लहरों से घाटों का सौंदर्य निहारने आने वाले सभी श्रद्धालु इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
गंगोत्री क्रूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलकनंदा क्रूजलाइन के जलयान के बेड़े में एक और आधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी क्रूज 28 जुलाई को वाराणसी पहुंचेगा। 24 कमरों वाला क्रूज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से होते हुए बिहार के जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
अलकनंदा क्रूज लाइन के चार तल वाले गंगोत्री क्रूज में जिम, स्पा, रेस्टोरेंट और सनडेक जैसी सुविधाएं हैं। यह आवासीय क्रूज वाराणसी में पहली बार एक फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
काशी में गंगा की लहरों से घाटों का सौंदर्य निहारने के लिए लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटक इसका लाभ उठा सकते हैं। क्रूज में पर्यटक तीन दिन से लेकर एक सप्ताह तक की बुकिंग करा सकते हैं। ॉ
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में बाढ़ की तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर
अलकनंदा क्रूज लाइन के प्रबंधक विकास मालवीय ने बताया कि क्रूज का संचालन रविदास घाट से किया जाएगा। पर्यटक वाराणसी से मिर्जापुर चुनार किला, विंध्याचल और प्रयागराज तक की यात्रा कर सकेंगे। 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाले क्रूज में एक बार में दो सौ लोग सवार हो सकेंगे जबकि आवास के तौर पर 48 लोग ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन