फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga yatra sport

कबड्डी में कंदवा और बावनबिगहा की टीमें जीतीं

Wed, 29 Jan 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ganga yatra sport
वाराणसी। गंगा यात्रा के तहत मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में बालक और बालिकाओं की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जहां बालकों में बावनबिगहा टीम ने गौराकला टीम को और बालिकाओं में कंदवा टीम ने सिंहपुर को हराया। प्रतियोगिता में जिले की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह, सिगरा स्टेडियम कोच अमित कुमार गौतम, रामप्रसाद पाल सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे। आरपी सिंह ने बताया कि विजेता टीमों को गंगा यात्रा के काशी में आने के दौरान दशाश्वमेध घाट पर पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कुश्ती में 105 पहलवानों ने की जोर आजमाइश
दूसरी ओर स्टेडियम के कुश्ती हाल में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। इसमें 105 पहलवानों ने जोर आजमाइश की। बालकों के अलग-अलग भार वर्गों में मिथिलेश यादव, प्रतीक यादव, मुलायम यादव, अनुज यादव, शिवनाथ बाल्मीकी, यशपाल, अजीत यादव, अरशद खान प्रथम रहे। वहीं बालिकाओं में काजल यादव, प्रीति सिंह, मोनिका यादव, पूजा सिंह, भावना, अंकिता सिंह, निधि सिंह, सृष्टि यादव प्रथम रहीं।
विज्ञापन

नौका दौड़ में 40 नाविकों ने लिया हिस्सा
दशाश्वमेध घाट पर 500 मीटर की नौका दौड़ भी हुई। जिसमें 40 नाविकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 500 मीटर एकल में प्रदीप पाल प्रथम रहे। 500 मीटर डबल में ध्रुव सिंह सिंह और सागर बिंद प्रथम रहे। वहीं 500 मीटर फोर काक्स में त्रिपुरा घाट के विपुल, विवेक, तुषार, विशाल और आशीष प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed