फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga water level started decreasing in varanasi but problems of people Continuously

राहत की बात: बनारस में गंगा का घटने लगा जलस्तर, कम नहीं हुई लोगों की दुश्वारियां, निचले इलाकों में पलायन

Mon, 22 Aug 2022 10:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 10:12 AM IST
सार

बनारस में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। उफान के कारण गंगा नदी का रुख शहर की ओर हुआ तो तटवर्ती इलाकों के अलावा वरुणा नदी में भी पलट प्रवाह की वजह से लोगों का पलायन जारी है। 

विज्ञापन
ganga water level started decreasing in varanasi but problems of people  Continuously
वाराणसी में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो दिन  खतरे के लाल निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर सोमवार सुबह पांच बजे से घटने लगा है। सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 69.69 मीटर दर्ज किया गया। इससे तटवर्ती इलाकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। गंगा में भले ही जलस्तर कम होना शुरू हो गया हो, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। सभी घाटों का आपसी संपर्क खत्म है। बाढ़ की वजह से हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवदाह हो रहा है। जबकि गंगा आरती का स्थल पूर्व में ही छत पर किया जा चुका है।

विज्ञापन



बीते सात दिनों से बढ़ाव के बाद रविवार सुबह गंगा के जलस्तर में ठहराव आया और सोमवार सुबह से जलस्तर में गिरावट शुरू हुई। हालांकि बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।

विज्ञापन

वरुणा में पलट प्रवाह तेज होने से आफत

केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि पहाड़ों में बरसात थमने के कारण गंगा के जलस्तर में कमी आई है। बरसात फिर से शुरू हो गई तो जलस्तर में बढ़ाव शुरू होने की आशंका है। इधर, गंगा में उफान के चलते वरुणा में पलट प्रवाह तेज होने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। निचले इलाकों में प्रथम तल पर पानी घुसने के कारण आबादी का पलायन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी लोग सुरक्षित स्थान पर जाते रहे। कई परिवार गृहस्थी के सामान सहित मकान के ऊपरी तल पर खुद को सुरक्षित करने की कवायद करते नजर आए। हुकुलगंज, बघवानाला, नक्खीघाट, तालीम नगर, अंसार नगर, मीरा घाट, नई बस्ती, पुलकोहना, शक्कर तालाब, अमरपुर, मड़िया सहित आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हुए हैं।

सामने घाट में नाला ओवरफ्लो, कॉलोनीवासी चिंतित

ganga water level started decreasing in varanasi but problems of people  Continuously
मारुति नगर कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नाला में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से सामनेघाट नाला ओवरफ्लो हो गया। अब ढलान वाले इलाके में पानी फैलने लगा है। सामनेघाट  स्थित ज्ञान प्रवाह के बगल में नाले से पानी मारुति नगर, काशीपुरम,  गायत्री नगर, मदेरवां घाट के समीप नाला के समीप ढलान वाली जगहों पर पानी  प्रवेश कर गया। मारुति नगर में नाला भरने के बाद पानी जमीन से दो फीट ऊंची  सड़क पर चढ़ गया। इन जगहों पर पानी का लगातार स्तर बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है।
 

परिजनों को भेजा गांव, समेटा गृहस्थी का सामान

ganga water level started decreasing in varanasi but problems of people  Continuously
बाढ़ की आशंका में पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मारुति नगर विस्तार में रहने वाले ज्यादातार लोग गृहस्थी का सामान समेट कर सुरक्षित करने लगे हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार को रविवार को पैतृक गांव भेज दिया है। मारुति नगर में रहने वाले चंद्रमा यादव, गजानंद झा, विजय कृष्ण राय, ज्योति सिंह ठाकुर, जनार्दन पटेल की मानें तो शनिवार शाम तक नाला में पानी का कोई उफान नहीं दिखा था। गंगा का जल स्तर रात बाढ़ बढ़ने के बाद पानी नाला में प्रवेश कर गया। नाला में पानी घुसने के बाद सीर इलाके के लौटूबीर में पानी फैलते हुए मारुति नगर गायत्री नगर के ढलान वाले इलाके में घुस गया। 

नगवां नाले में भर गया पानी, डूबी फसल

ganga water level started decreasing in varanasi but problems of people  Continuously
वरुणा पार इलाके का हाल - फोटो : अमर उजाला

नगवां नाला भी रविवार को भर गया। नगवां नाले के किनारे रहने वालों की चिंता  बढ़ गई है। दो से तीन फीट पानी और बढ़ने के बाद सोमवार को सीवर लाइन से पानी मोहल्लों में पहुंच जाएगा। गंगोत्रीविहार कालोनी में मंदिर से पानी कल काफी दूर था, लेकिन रविवार को मंदिर के पास तक पानी पहुंच गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रमना गांव में गंगा किनारे बना शव दाह स्थल डूब गया। पानी पेटा से उपर चढ़ने से घाट किनारे लगा सेम, बोड़ा, करेला,लौकी,जोनरी,बजड़ी की फसल करीब दस बीघा से अधिक डूब गई। रविवार को पानी टिकरी, डेरावीर नाला और तारापुर नदुआ नाले में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed