फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level rising again in varanasi ghats connection lost aarti site submerged of Dashashwamedh Ghat 

फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर: वाराणसी में घाटों का संपर्क टूटने से बढ़ी परेशानी, दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल डूबा

Wed, 27 Oct 2021 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level rising again in varanasi ghats connection lost aarti site submerged of Dashashwamedh Ghat 
जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी, घाटों का संपर्क टूटा। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण वाराणसी में फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इससे घाटों का संपर्क टूट गया है। वहीं दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल भी डूब गया है। ऐसे में जगह बदलकर आरती भी कराई गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटों में जलस्तर में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस बीच जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अगस्त में आई बाढ़ की वजह से अभी कई घाटों का संपर्क जुड़ नहीं पाया था। इसमें दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर तो पानी के साथ ही शिल्ट जमा हो गई थी। यहां साफ-सफाई भी चल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घाटों का संपर्क टूटने से जहां आम लोग नहीं जा सके, वहीं घाट पर व्यवसाय करने वालों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम छोड़ा गया था पानी

सोमवार की देर शाम कानपुर बैराज से 31,8870 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बनारस में सोमवार की रात गंगा का जलस्तर 63.28 मीटर था जो गंगा के सामान्य जलस्तर 58.28 मीटर से पांच मीटर अधिक रहा।

बनारस में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.90 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.90 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार नरौरा से 96,305 और हरिद्वार से 38,150 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed