फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level rises by cm in ours; Aarti site at Sheetla Ghat submerged.

Varanasi News: 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर बढ़ गईं गंगा, शीतला घाट का आरती स्थल जलमग्न

Sun, 19 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises by cm in ours; Aarti site at Sheetla Ghat submerged.
फ्री फोटवाराणसी में शनिवार को आन्नंद माई घाट पर  गंगा के जलस्तर बढ़ने के दौरान जलाअ​भिषेक करत
खतरे के निशान से 11 मीटर पीछे, पिछले साल इस समय सुबह ए बनारस के मंच के पास पहुंच गया था पानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में 17 सेंटीमीटर गंगा बढ़ गई हैं। शनिवार को शीतला घाटा का आरती स्थल जलमग्न हो गया। बढ़ता पानी अब कई घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच चुका है, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जलस्तर 60.53 मीटर था, जो शनिवार को बढ़कर 60.67 मीटर हो गया है। 18 जुलाई को 65.29 मीटर दर्ज किया गया था। इस कारण सुबह ए बनारस के मंच के पास पानी पहुंच गया था। गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से न केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि धार्मिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट के निर्देश दिए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। एनडीआरएफ के सीओ अनूप सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके बटालियन की 6 टीमें तैनात हैं, हर टीम में 30 जवान हैं। एक टीम लगातार दशाश्वमेध और नमो घाट पर गश्त कर रही है। बताया कि एनडीआरएफ के पास आधुनिक रेस्क्यू उपकरण, मेडिकल इक्विपमेंट और हाईटेक तकनीक है, जिससे रात के समय भी डूब रहे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है। जल पुलिस प्रभारी सुजीत त्रिपाठी ने बताया कि तीन टीमें राजघाट, दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर 24 घंटे तैनात हैं। एक इमरजेंसी बोट रात 3 बजे से लगातार संचालन में रहती है। 18 लाउडस्पीकरों से अपील की जा रही है कि वे गहरे पानी में न जाएं और घाटों पर सावधानी बरतें। सुजीत त्रिपाठी ने बताया कि गंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article