फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level rise continues in varanasi Crisis over cremation at Manikarnika Ghat

गंगा में बढ़ाव जारी: मणिकर्णिका घाट पर शवदाह पर संकट, घाटों से संपर्क टूटने के बाद तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा

Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

बुधवार रात आठ बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 66.35 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को गंगा में जलस्तर बढ़ाव की रफ्तार आधा सेंटीमीटर था। 

विज्ञापन
Ganga water level rise continues in varanasi Crisis over cremation at Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट पर छत पर शवदाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में बुधवार को भी बढ़ाव जारी रहा। बुधवार रात आठ बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 66.35 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को गंगा में जलस्तर बढ़ाव की रफ्तार आधा सेंटीमीटर था। घाटों से संपर्क टूटने के बाद अब तटीय इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है।  उधर मणिकर्णिका घाट पर होने वाले शवदाह पर संकट हो गया है। इसकी जगह बदलना पड़ी। 

विज्ञापन

खिड़किया घाट और आदिकेशव घाट पर पानी तेजी से चढ़ रहा है। बाढ़ का पानी देखने के लिए नमो घाट सहित अन्य घाटों पर लोगों की भीड़ लग रही है।

बाढ़ पीड़ितों में गंगा और वरुणा में तीसरी बार आई उफान को लेकर भय व्याप्त है। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा घाट पर आए तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही घाट पर जमी मिट्टी पर पानी चढ़ने के कारण कटान की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

वरुणा पार इलाके में फिर घुसा पानी

राजघाट, प्रह्लाद घाट, रानी घाट, गाय घाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, चौकी घाट सहित अन्य घाटों पर बाढ़ उतरने के बाद मिट्टी का अंबार लगा हुआ था। इन घाटों पर तीर्थयात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव भी है। उधर, बुधवार देर शाम तक नक्खी घाट, पुलकोहना, अमरपुर मढ़िया, शक्कर तालाब, तिनपुलिया सहित वरुणा के तलहटी से सटे दर्जन भर इलाकों में वरुणा का पानी प्रवेश कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga water level rise continues in varanasi Crisis over cremation at Manikarnika Ghat
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

इन इलाकों में रहने वाले लोग अपने गृहस्थी का सामान समेटने में लगे हुए हैं। तिनपुलिया निवासी बाढ़ पीड़ित मोहम्मद इकराम, नसरुद्दीन अंसारी, रेशमा बानो, सबाना, जमील, राजू राजभर, एकलाख ने बताया कि बाढ़ में उनका मकान पूरी तरह से डूब गया था। पानी दोबारा चढ़ने कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। यही हाल तटवर्ती इलाके में रहने वाले अन्य लोगों का भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed