फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level LIVE: Gangas water level reached three centimeters above the warning point

Ganga Water Level : वाराणसी में उफनाई गंगा खतरे के निशान की ओर, बाढ़ का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे अहम

Sat, 27 Aug 2022 07:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 Aug 2022 07:32 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में आ गई हैं। गुरुवार  सुबह गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। 

विज्ञापन
Ganga Water Level LIVE: Gangas water level reached three centimeters above the warning point
शैलपुरी इलाके में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में आ गई हैं। गंगा के रौद्र रूप के बाद पलट प्रवाह से वरुणा नदी में भी जलस्तर उफान पर है। वरुणा के किनारे बसे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। आने-जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट भी पानी में समा गया है। गुरुवार दोपहर दो बजे बनारस में गंगा ने चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान की तरफ बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से बढ़कर 70.38 मीटर दर्ज किया गया है। जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है, शुक्रवार की सुबह तक खतरे का निशान भी पार कर लेने की आशंका है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
विज्ञापन


 गंगा का बढ़ाव देख निचले इलाकों में खलबली मची है।  गंगा पक्के घाटों को डूबाकर अब गलियों व नालों के रास्ते शहर की ओर घुसने के लिए हिलोरे मार रही हैं। शहर की दक्षिणी छोर वाले इलाकों में बाढ़ का पानी कॉलोनियों में तेजी से घुसने लगा है। वरुणा में भी पलट प्रवाह की वजह से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी चिंता पैदा करने लगा है। पहाड़ों पर बारिश और बांध से छोड़े गए पानी का प्रवाह पहुंचने की वजह से काशी में गंगा का जलस्तर दोबारा चुनौती भरा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
  • पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा
  • चेतावनी बिंदु से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर
  • चेतावनी बिंदु पर पहुंची गंगा, खतरे के निशान से एक मीटर दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed