फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level continue rising in varanasi at speed of 10 cm per hour panic in coastal areas

Ganga Water Level: बनारस में उफनाई गंगा, 10 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में दहशत

Sun, 06 Aug 2023 10:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

रविवार सुबह वाराणसी में गंगा का जलस्तर 10 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो शनिवार को तीन से पांच सेमी. प्रतिघंटा था। घाटों का संपर्क पहले ही टूट चुका है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के रैंप पर पानी चढ़ने के कारण शवदाह के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Ganga Water Level continue rising in varanasi at speed of 10 cm per hour panic in coastal areas
गंगा में उफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला अनवरत जारी है। रविवार सुबह वाराणसी में गंगा का जलस्तर 10 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो शनिवार को तीन से पांच सेमी. प्रतिघंटा था। इससे यह आशंका है कि जल्द ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान (70 मीटर)  को छू सकता है। इधर, गंगा में उफान के कारण तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ टीम के साथ ही  पुलिस-प्रशासन भी चौकस है। घाटों का संपर्क पहले ही टूट चुका है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के रैंप पर पानी चढ़ने के कारण शवदाह के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा में शनिवार दोपहर से नौका संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

गंगा के पानी में इतनी तेजी से कभी उतार चढ़ाव नहीं देखा

केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 66.72 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव का सिलसिला बना है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने बयाया कि इससे पहले गंगा के पानी में इतनी तेजी से कभी उतार चढ़ाव नहीं देखा था। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है तो खतरा बिंदु 71.262 मीटर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की पूजा मामले की अब 14 को सुनवाई, मसाजिद कमेटी ने कहा- हमें भी सुना जाए

वरुणा में पलट प्रवाह का खतरा

Ganga Water Level continue rising in varanasi at speed of 10 cm per hour panic in coastal areas
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के बीच गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से मैदानी इलाकों में चिंता बढ़ने लगी है। प्रयागराज सहित गंगा से लगे जिलों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।  इसकी वजह से माना जा रहा है कि लगातार बढ़ता जलस्तर आगे भी जारी रहा तो बाढ़ जल्द आ जाएगी। वहीं दूसरी ओर गंगा में पलट प्रवाह से वरुणा में भी बाढ़ की आशंका है। बाढ़ की वजह से आने वाले दिनों में तटवर्ती इलाकों में पलायन की स्थिति आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed