फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Vilas Cruise will camp on the Ghats of Kashi for 40 days this will be the program

Ganga Vilas Cruise: काशी के घाटों पर 40 दिन तक डेरा डालेगा गंगा विलास क्रूज, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Fri, 28 Jul 2023 07:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Jul 2023 07:34 AM IST
सार

गंगा विलास क्रूज 36 विदेशी पर्यटकों लेकर 30 सितंबर को कोलकाता से चलकर 20 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगा। यह क्रूज इस बार 40 दिन तक काशी में रुकेगा। 25 अक्तूबर को मुंबई से पर्यटकों का समूह हवाई जहाज से वाराणसी आएगा।

विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise will camp on the Ghats of Kashi for 40 days this will be the program
एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज - फोटो : Twitter

विस्तार

गंगा विलास क्रूज 20 अक्तूबर से 40 दिन तक काशी के घाटों पर डेरा डालेगा। वाराणसी आने वाले सैलानियों को इस क्रूज पर लग्जरी होटल जैसा अहसास होगा। लोग लहरों पर सवार होटल की सुख सुविधाओं से युक्त क्रूज में ठहर सकेंगे। क्रूज काशी से चुनार की सैर भी कराएगा। इसके लिए अगस्त के पहले सप्ताह से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यही नहीं काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली पर गंगा विलास क्रूज भी यहां की अनुपम छटा का साक्षी होगा। देव दीपावली के लिए गंगा विलास क्रूज की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Rains: वाराणसी में बादलों की आवाजाही जारी, हवा की रफ्तार थमी, IMD ने बारिश को लेकर दी खास जानकारी

विज्ञापन

गंगा विलास क्रूज 36 विदेशी पर्यटकों लेकर 30 सितंबर को कोलकाता से चलकर 20 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगा। यह क्रूज इस बार 40 दिन तक काशी में रुकेगा। 25 अक्तूबर को मुंबई से पर्यटकों का समूह हवाई जहाज से वाराणसी आएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से पर्यटक सड़क मार्ग से रविदास घाट जाकर क्रूज पर सवार होंगे। पर्यटकों का ये दल देव दीपावली के बाद वापस मुंबई लौटेगा। इससे पहले 22 अक्तूबर को यह क्रूज पर्यटकों को चुनार किले का भ्रमण कराएगा। क्रूज 28 नवंबर को वापस कोलकाता जाएगा। जनवरी 2024 में यह क्रूज कोलकाता से वाराणसी आकर बोगिबिल की यात्रा पर फिर से रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ganga Vilas Cruise will camp on the Ghats of Kashi for 40 days this will be the program
क्रूज एमवी गंगा विलास - फोटो : PTI

अंतारा, गंगा विलास क्रूज की उपाध्यक्ष इंदिरा बैनर्जी ने बताया कि क्रूज कोलकाता से वाराणसी की यात्रा 20 दिनों में तय करेगा। कोलकाता से फरक्का, पटना, बक्सर होते हुए वाराणसी पहुंचेगा। पर्यटक अपने हिसाब से भी बुकिंग करा सकते हैं। कोई यात्री चाहे तो तीन से चार दिन की भी बुकिंग करा सकते हैं। समय सारणी के मुताबिक यह क्रूज अक्तूबर से मार्च माह तक चलेगा। क्रूज पर कुल 18 महाराजा सुइट हैं। इसमें कुल 36 लोग ठहर सकते हैं।

क्रूज से चुनार जाएंगे पर्यटक
कोलकाता से वाराणसी आ रहे पर्यटक गंगा विलास क्रूज से चुनार जाएंगे। यहां चुनार किले का भ्रमण करने के बाद पर्यटक वाराणसी लौट आएंगे। यहां पर्यटक चंद्रकांता की तिलिस्मी दुनियां की जानकारियों से रूबरू होंगे।

क्रूज का कार्यक्रम

कोलकाता से वाराणसी 30 सितंबर

वाराणसी पहुंचेगा 20 अक्तूबर

वाराणसी से कोलकाता 29 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed