फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga

जल संरक्षण के लिए जनता को करें जागरूक

Mon, 02 Sep 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ganga
वाराणसी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को पत्र भेजकर जल संरक्षण और नदी पुनरुद्धार के प्रति जनता को अधिक से अधिक जागरूक करने को कहा है। दरअसल, अक्तूबर में गंगा के किनारे वाले शहरों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की ओर से गंगा अभियान की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गंगा के किनारे रहने वाले लोगों तक जल संरक्षण और नदी पुनरुद्धार का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कई गतिविधियां भी आयोजित होंगी। पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के एक भाग के तौर पर होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय और प्रबंधन का जिम्मा केंद्र ने जिला प्रशासन को सौंपा है। आयोजन से संबंधित दैनिक रूट मैप और पड़ावों की सूची तैयार कर ली गई है। इस अभियान में भारतीय सेना, सीएसआईआर, भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, भारतीय वन्यजीव संस्थान के सदस्य और अन्य क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे। इस अभियान का नेतृत्व विंग कमांडर परमवीर सिंह करेंगे। अभियान का समन्वयन ईडी प्रोजेक्ट्स अशोक कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए पीएम ने की थी पौधरोपण की शुरुआत
जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती छह जुलाई को हरहुआ कन्या पाठशाला में नवग्रह वाटिका और आनंद कानन की स्थापना पीपल का पौधा रोपकर की थी। इस दौरान पीएम को जल संरक्षण के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन 800 के तहत हर ब्लॉक में खोदे जाएंगे 100-100 तालाब
पौधरोपण के साथ-साथ मिशन-800 के तहत जिले के आठ ब्लॉकों में 100-100 तालाब खुदवाए जा रहे हैं। गांवों में नालों के पानी को शोधित करने के बाद खेतों में डाला जा रहा है। यही नहीं हैंडपंप और गंदे पानी को फिल्टर कर जमीन के नीचे डालने के लिए ड्रम योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed