फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga started rising again for the fourth time, water level reached 66.96

Varanasi News: चौथी बार फिर से बढ़ने लगी गंगा, 66.96 पहुंचा जलस्तर

Sat, 17 Aug 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga started rising again for the fourth time, water level reached 66.96
24 घंटे में बढ़ गया 19 सेंटीमीटर जलस्तर, घाटों का संपर्क फिर समाप्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। तीन दिनों तक गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। वर्तमान सीजन में चौथी बार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू होने से नाविक, तीर्थ पुरोहित और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सुबह गंगा का जलस्तर 66.84 मीटर था और जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। दोपहर बाद जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार आधी हो गई और एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ाव होने लगा। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.96 मीटर दर्ज किया गया और बढ़ाव लगातार जारी था। इसके कारण घाटों का संपर्क फिर से समाप्त हो गया है। वहीं घाट के मंदिरों में फिर से पानी भरने लगा है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम अलर्ट है। पिछले सप्ताह गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई थी। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया था। लोगों ने बाढ़ चौकियों में शरण ली थी। बृहस्पतिवार को स्थिर रहने के बाद शुक्रवार से पानी बढ़ने लगा। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed