{"_id":"66c05657c911355967005009","slug":"ganga-started-rising-again-for-fourth-time-in-varanasi-water-level-reached-66-96-meters-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Flood: चौथी बार फिर से बढ़ने लगी गंगा, 66.96 मीटर हुआ जलस्तर; इन इलाकों में रहने वाले लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Flood: चौथी बार फिर से बढ़ने लगी गंगा, 66.96 मीटर हुआ जलस्तर; इन इलाकों में रहने वाले लोग परेशान
Sat, 17 Aug 2024 01:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:20 PM IST
सार
वाराणसी में गंगा का बढ़ाव एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में नाविक, तीर्थ पुरोहित और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Varanasi Flood
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिनों तक गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। वर्तमान सीजन में चौथी बार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू होने से नाविक, तीर्थ पुरोहित और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह गंगा का जलस्तर 66.84 मीटर था और जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। दोपहर बाद जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार आधी हो गई और एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ाव होने लगा।
विज्ञापन
रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.96 मीटर दर्ज किया गया और बढ़ाव लगातार जारी था। इसके कारण घाटों का संपर्क फिर से समाप्त हो गया है। वहीं घाट के मंदिरों में फिर से पानी भरने लगा है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम अलर्ट है। पिछले सप्ताह गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई थी। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया था। लोगों ने बाढ़ चौकियों में शरण ली थी।
विज्ञापन