PM Modi: मोदी मंत्रिमंडल के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक, बटुकों ने विधि-विधान के किया गंगा पूजन; की ये कामना
Varanasi News: आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत... के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजन की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित मोदी सरकार के लिए मां गंगा की आरती उतारी। पीएम मोदी की तस्वीर लेकर मां गंगा की अराधना की गई। वेदपाठी बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच मोदी मंत्रिमंडल का अभिनंदन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और तकनीकी प्रगति पर जोर देने वाली अनेक आर्थिक और सामाजिक योजनाओं की शुरुआत की, जिनसे विकास को गति मिल रही है। भारत समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। आयोजन में महर्षि योगी विद्याश्रम के प्रभारी सीमंत केसरी स्वाइं, सुनील श्रीवास्तव, वेदपाठी बटुक शुभम शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सोहन पाठक, अनुराग दुबे, आशुतोष पांडेय आदि शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किया गंगा पूजन
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। एनडीए के गठबंधन में बनी सरकार समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सफलता की नई गाथा लिखे, इस हेतु रविवार को दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे वाराणसी महानगर की ओर से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर भव्य आरती उतारी गई।
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नारी शक्ति सहित आमजन ने आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरों सहित मोदी के विराट संकल्पों जैसे विकसित भारत, विश्व गुरु भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत, तीसरी आर्थिक महाशक्ति बने भारत आदि लिखी तख्तियां लिए भारत माता की जयजयकार गंगा मईया, हर हर महादेव के जयघोष कर रहे थे।
इसके पूर्व टीम ने गंगा दशहरा के अवसर पर चलाए जा रहे 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन गंगा किनारे सफाई की। जिसमें लगभग 12 गट्ठर से अधिक कूड़े मां गंगा के आंचल से निकाले गए।
भाजपाजनों ने भी किया दुग्धाभिषेक
रविवार को भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनूप जायसवाल के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट पर नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण के दिवस पर एनडी/ भाजपा सरकार बनने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक व पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान अजय गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, मंगलेश जायसवाल, अनुप गुप्ता, जयकिशन गुप्ता, गोपाल, मोनू गुप्ता, सुबीर गुप्ता, धीरेन्द्र शर्मा, आदित्य गोयनका आदि रहे।