{"_id":"6a327ba0c454b42f38005d27","slug":"ganga-railway-colony-to-be-demolished-for-mega-project-at-kashi-railway-station-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन पर मेगा प्रोजेक्ट के लिए तोड़ी जाएगी गंगा रेलवे कॉलोनी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन पर मेगा प्रोजेक्ट के लिए तोड़ी जाएगी गंगा रेलवे कॉलोनी, नोटिस जारी
Wed, 17 Jun 2026 04:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:19 PM IST
सार
Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन पर मेगा प्रोजेक्ट के लिए गंगा रेलवे कॉलोनी तोड़ी जाएगी। इस क्रम में रेलवे प्रशासन की कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और परिवारों को क्वार्टर खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
काशी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा प्रवेश द्वार की ओर गंगा रेलवे कॉलोनी को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। रेलवे प्रशासन की कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और परिवारों को क्वार्टर खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जिस जगह कॉलोनी बनी है, वह स्टेशन के विस्तार और विकास कार्य के लिए बनाए गए डिजाइन में बाधक बन रही थी।
विज्ञापन
काशी स्टेशन को मॉडल बनाने की दिशा में कामकाज तेज हो गया है। सोमवार को मस्जिद तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। मंगलवार को रेलवे कॉलोनी को तोड़ने के लिए नोटिस चस्पा कराया गया।
विज्ञापन
कॉलोनी में 30 दो मंजिला रेलवे क्वार्टर हैं, जिन्हें पुनर्विकास योजना के तहत हटाया जाएगा। स्टेशन परिसर के आसपास अन्य संरचनाओं को भी विस्थापित करने की तैयारी है। इसमें काशी जीआरपी चौकी के पीछे श्रीकृष्ण मंदिर और पार्क के पास बने हनुमान मंदिर को भी परियोजना के दायरे में स्थानांतरित किया जाना है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के अनुसार काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कदम उठाया जा रहा है।